scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअधिकारी आत्महत्या मामला: अमृतसर में आज होगा पोस्टमार्टम

अधिकारी आत्महत्या मामला: अमृतसर में आज होगा पोस्टमार्टम

Text Size:

चंडीगढ़, 24 मार्च (भाषा) पंजाब राज्य भंडारण निगम के अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा का पोस्टमार्टम मंगलवार को अमृतसर में कराया जाएगा। रंधावा ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम अमृतसर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर में किया जाएगा।

अधिकारी ने दावा किया कि रंधावा के परिवार ने पोस्टमार्टम के लिए सहमति दे दी है।

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों का एक बोर्ड कार्यकारी मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम करेगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। रंधावा का अंतिम संस्कार दिन में बाद में किया जाएगा।

इससे एक दिन पहले सोमवार को पुलिस ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को मंडी गोविंदगढ़ से गिरफ्तार किया था।

पंजाब राज्य भंडारण निगम के प्रबंधक रंधावा ने शनिवार तड़के अमृतसर में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी।

विवाद बढ़ने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर भुल्लर ने उसी दिन मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

अमृतसर पुलिस ने शनिवार रात भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और निजी सहायक दिलबाग सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण), 351(3) (आपराधिक धमकी) और 3(5) (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज किया है।

भाषा खारी शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments