scorecardresearch
Saturday, 4 April, 2026
होमदेशबावनकुले के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट : एक व्यक्ति पर मामला दर्ज

बावनकुले के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट : एक व्यक्ति पर मामला दर्ज

Text Size:

नागपुर, चार अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘‘झूठी’’ तथा ‘‘आपत्तिजनक’’ सामग्री पोस्ट करने के आरोप में नागपुर पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान छत्रपति संभाजीनगर निवासी रामेश्वर शिवाजी दरेकर (39) के रूप में हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि बावनकुले के सोशल मीडिया समन्वयक निखिल इंगले की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

शिकायत में कहा गया है कि दरेकर ने एक फेसबुक पेज पर तीन अप्रैल को एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने दावा किया था कि बावनकुले और उनके परिवार के पास नागपुर की कामठी तहसील के तीन गांवों में लगभग 1,147 एकड़ जमीन है। वीडियो में मंत्री और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया गया था।

इंगले ने कोराडी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने कहा कि सामग्री झूठी और मानहानिकारक है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत दरेकर के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

भाषा यासिर दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments