scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशओडिशा एसटीएफ ने पैंगोलिन को बचाया

ओडिशा एसटीएफ ने पैंगोलिन को बचाया

Text Size:

भुवनेश्वर, आठ अप्रैल (भाषा) ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बोलांगीर जिले से एक पैंगोलिन को बचाया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ की एक टीम ने विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार रात को बोलांगीर वन अधिकारियों की मदद से, बोलांगीर जिले के तुषारा थानांतर्गत ऐनलेपली गांव में छापेमारी की और पैंगोलिन को बचा लिया। उन्होंने बताया कि पैंगोलिन दो लोगों के कब्जे में था।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी व्यक्तियों को आवश्यक कानूनी कार्यवाही के लिये बोलांगीर वन अधिकारियों को सौंप दिया गया है जबकि पैंगोलिन को संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) के सुपुर्द कर दिया गया ।

बुधवार को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने मयूरभंज जिले में सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान से तेंदुए की एक खाल बरामद की थी।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments