भुवनेश्वर, 15 जून (भाषा) ओडिशा के स्कूल एवं जनशिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने सोमवार को कहा कि राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल ग्रीष्मावकाश के बाद 18 जून से पुनः खुल जाएंगे।
उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान बढ़ने के कारण स्कूलों को 27 अप्रैल से गर्मी की छुट्टियों के लिए बंद कर दिया गया था।
मंत्री ने कहा, ‘‘सरकार छात्रों की शिक्षा को लेकर चिंतित है। मानसून के आगमन के साथ तापमान में भी गिरावट आई है, इसलिए सभी स्कूल 18 जून से पुनः खुलेंगे।’’
उन्होंने यह भी कहा कि यदि 18 जून को भी असहनीय गर्मी या लू की स्थिति बनी रहती है तो छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आगे निर्णय लिया जाएगा।
गोंड ने बताया कि सरकार विद्यार्थियों को शीघ्र पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।
आमतौर पर राज्य में ग्रीष्मावकाश 6 मई से 17 जून तक रहता है, लेकिन मौजूदा लू की स्थिति को देखते हुए इस वर्ष अवकाश पहले घोषित कर दिया गया था।
भाषा मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.