scorecardresearch
Sunday, 25 January, 2026
होमदेशजनगणना के कारण ओडिशा में पंचायत चुनाव छह महीने पहले हो सकते हैं : भाजपा

जनगणना के कारण ओडिशा में पंचायत चुनाव छह महीने पहले हो सकते हैं : भाजपा

Text Size:

भुवनेश्वर, 24 जनवरी (भाषा) ओडिशा में सत्तारूढ़ भाजपा ने शनिवार को संकेत दिया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव छह महीने पहले कराए जा सकते हैं, क्योंकि अगले साल फरवरी में पूरे राज्य में जनगणना कराई जाएगी।

राज्य में पिछले पंचायत चुनाव 16 फरवरी, 2022 से शुरू होकर पांच चरणों में हुए थे और अगले चुनाव 2027 में होने हैं।

भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव निर्धारित समय से पहले, संभवतः जनगणना से कुछ महीने पहले आयोजित किए जा सकते हैं।

उन्होंने एक बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि सभी को इन चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि भाजपा का लक्ष्य सभी वार्ड, ग्राम पंचायतों और जिला परिषद की सीटों पर जीत हासिल करना है।

जनगणना 2027 का पहला चरण – घरों की सूची तैयार करने का अभियान – इस वर्ष एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश द्वारा निर्धारित 30 दिनों की अवधि में चलेगा। दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments