scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशओडिशा सरकार चार और जिलों में चावल एटीएम खोलेगी: मंत्री

ओडिशा सरकार चार और जिलों में चावल एटीएम खोलेगी: मंत्री

Text Size:

भुवनेश्वर, 11 मार्च (भाषा) ओडिशा सरकार जल्द ही झारसुगुड़ा, नबरंगपुर, क्योंझर और ढेंकनाल जिलों में चावल एटीएम खोलने जा रही है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री केसी पात्रा ने बुधवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।

मंत्री ने बीजद विधायक गौतम बुद्ध दास के एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि राज्य में पहला चावल एटीएम 2024 में खुर्दा जिले में भुवनेश्वर नगर निगम की सीमा के तहत मंचेश्वर इलाके में खोला गया है।

उन्होंने कहा कि जुलाई 2024 से, कुल 20,217 राशन कार्ड धारकों ने मंचेश्वर में चावल एटीएम के ज़रिए 3,800 क्विंटल अनाज निकाला है।

चावल एटीएम को संयुक्त राष्ट्र खाद्य कार्यक्रम ने प्रायोजित किया था। राज्य सरकार ने 2025-26 के बजट में इसके लिए कोई आवंटन नहीं किया है। लाभार्थियों को इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए आधार और बायोमेट्रिक प्रमाणन की जरूरत होती है।

एक अधिकारी ने कहा कि प्रमाणन होने के बाद, मशीन पांच मिनट के अंदर अनाज निकाल देती है।

भाषा नरेश नरेश देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments