scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशओडिशा सरकार ने भुवनेश्वर में वीजा आवेदन केंद्र स्थापित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

ओडिशा सरकार ने भुवनेश्वर में वीजा आवेदन केंद्र स्थापित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

Text Size:

भुवनेश्वर, 23 मार्च (भाषा) ओडिशा सरकार ने सोमवार को बाबासाहेब भीम राव आंबेडकर बस टर्मिनल पर वीजा आवेदन केंद्र स्थापित करने के लिए एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए।

गृह विभाग, भुवनेश्वर विकास प्राधिकरण (बीडीए) और वीएफएस ग्लोबल ग्रुप के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने इस केंद्र के लिए बस टर्मिनल पर लगभग 3,000 वर्ग फुट जगह आवंटित की है।

वर्तमान में ओडिशा के निवासियों को वीजा संबंधी सेवाओं के लिए कोलकाता, दिल्ली या हैदराबाद जैसे शहरों की यात्रा करनी पड़ती है और नई सुविधा से स्थानीय स्तर पर यह प्रक्रिया अधिक सुलभ होने की उम्मीद है।

पिछले साल दिसंबर में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य में वीजा आवेदन केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

इसके अलावा बीडीए ने टर्मिनल पर खाली जगह को पट्टे पर देने के लिए ओडिशा कंप्यूटर एप्लीकेशन सेंटर (ओसीएसी) के साथ एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए।

इस समझौते के तहत, बीडीए दो मंजिलों में लगभग 77,000 वर्ग फुट का स्थान ओसीएसी को पट्टे पर देगा। ओसीएसी आगे इस स्थान को आईटी कंपनियों को आवंटित करेगा।

इस कदम का उद्देश्य परिवहन, सेवाओं और प्रौद्योगिकी को एक ही केंद्र में एकीकृत करना है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments