scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशओडिशा सरकार ने सभी श्रेणियों के बस के भाड़े में कटौती की

ओडिशा सरकार ने सभी श्रेणियों के बस के भाड़े में कटौती की

Text Size:

भुवनेश्वर, 18 अप्रैल (भाषा) ओडिशा सरकार ने डीजल के मूल्य पर केंद्रीय कर में कटौती के बाद, बृहस्पतिवार को सभी श्रेणियों की बसों के भाड़े कम कर दिए।

परिवहन आयुक्त की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि भाड़े में कटौती तत्काल प्रभाव से लागू होगी। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) के अनुसार, सामान्य और एक्सप्रेस श्रेणी की बसों के भाड़े में क्रमशः 89 पैसे प्रति किमी और 93 पैसे प्रति किमी से तीन पैसे की कमी की गई है।

डीलक्स और एसी डीलक्स बसों में टिकट की दर छह पैसे घटा दी गई है जबकि सुपर प्रीमियम बसों का भाड़ा नौ पैसे प्रति किमी कम कर दिया गया है।

भाषा यश पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments