scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशओडिशा सरकार ने वनकर्मियों को आत्मरक्षा के लिए गोली चलाने की अनुमति दी

ओडिशा सरकार ने वनकर्मियों को आत्मरक्षा के लिए गोली चलाने की अनुमति दी

Text Size:

भुवनेश्वर, छह जुलाई (भाषा) ओडिशा सरकार ने राज्य के विभिन्न जंगलों में गश्त ड्यूटी पर तैनात वनकर्मियों को अपनी जान का खतरा महसूस होने की स्थिति में आत्मरक्षा के लिए गोलियां चलाने की अनुमति दी है।

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान में हाल में शिकारियों के हाथों एक वनकर्मी और वनरक्षक की जान जाने के मद्देनजर यह नोटिस जारी किया है।

घटना के बाद वनकर्मियों ने अपनी इस मांग के समर्थन में काम का बहिष्कार किया था कि उन्हें आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाने की अनुमति दी जाए।

नया नोटिस सभी वनरक्षकों, वनकर्मियों, उप वन रेंज अधिकारियों, वन रेंज अधिकारियों, सहायक वन संरक्षकों, उपवन संरक्षकों, उप निदेशकों, संभागीय वन अधिकारियों, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षकों, क्षेत्रीय निदेशकों तथा वन एवं वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अन्य वन अधिकारियों पर लागू होगा।

भाषा राजकुमार मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments