scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशओडिशा : मयूरभंज में जादू-टोना किये जाने के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या

ओडिशा : मयूरभंज में जादू-टोना किये जाने के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या

Text Size:

बारीपदा, एक मार्च (भाषा) ओडिशा के मयूरभंज जिले में 62 वर्षीय एक आदिवासी महिला की जादू-टोना करने के संदेह में एक ग्रामीण ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान बहलदा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव कुम्भिरदा निवासी जोबा टुडू के रूप में हुई है।

रायरांगपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बीरेंद्र सेनापति ने बताया, ‘‘उसी गांव के 26 वर्षीय जुगु मरांडी ने शुक्रवार रात को जोबा टुडू की उसके घर में सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि जोबा जादू-टोना करती थी, जिसके कारण उसके पिता बीमार थे।’’

सेनापति ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि रायरांगपुर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

भाषा धीरज संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments