scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष एस. एन. पात्रो ने इस्तीफा दिया

ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष एस. एन. पात्रो ने इस्तीफा दिया

Text Size:

भुवनेश्वर, पांच जून (भाषा) ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष एस. एन. पात्रो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर, राज्य सरकार के सभी 20 मंत्रियों ने शनिवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया था और आज नई मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने शपथ ली। पात्रो ने शनिवार को सदन के उपाध्यक्ष आर. के. सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने इस निर्णय के लिए कोई कारण नहीं बताया है।

पात्रो के बेटे विप्लव ने कहा, ‘‘मेरे पिता गुर्दे की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उनकी बायीं आंख में संक्रमण है। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।’’

विप्लव ने यह भी कहा कि पात्रो ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और उनकी सर्जरी होनी है, इसलिए उन्होंने सरकार के किसी दायित्व को लेने से इनकार कर दिया है।

सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के सूत्रों ने बताया कि मंत्री के तौर पर इस्तीफा देने वाले बी. के. अरुखा विधानसभा के अगले अध्यक्ष हो सकते हैं।

ओडिशा के राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब सभी मंत्रियों को त्यागपत्र देने का निर्देश दिया गया।

भाषा यश नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments