scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशओडिशा : समुद्र में फंसे 12 मछुआरों को बचाया गया

ओडिशा : समुद्र में फंसे 12 मछुआरों को बचाया गया

Text Size:

केंद्रपाड़ा (ओडिशा), 17 जून (भाषा) समुद्र में तकरीबन 12 घंटे से अधिक समय से फंसे कम से कम 12 मछुआरों को तटरक्षक बल और ओडिशा पुलिस ने शुक्रवार को सुरक्षित बचाया।

केंद्रपाड़ा जिले के तलचुआ मरीन पुलिस थाना प्रभारी श्रीकांत बारिक ने कहा, जिस जहाज में वह थे, उसके चालक दल का एक सदस्य अभी भी लापता है और तलाशी अभियान जारी है।

बृहस्पतिवार शाम तकनीकी खराबी के कारण मछली पकड़ने गया एक जहाज पानी में बहने लगा, जिसके बाद एक एसओएस भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि समुद्र की ऊंची-ऊंची लहरों के कारण जहाज हवा की स्थिति से निपटने में विफल रहा।

बारिक ने कहा कि इसके चालक दल के सदस्यों के साथ जहाज को सुरक्षित रूप से केंद्रपाड़ा जिले में मछली पकड़ने के बंदरगाह पर वापस ले जाया गया।

भाषा

फाल्गुनी उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments