scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशपरमाणु-भौतिक विज्ञानी आर. चिदंबरम, क्रिकेटर सुनील गावस्कर को मानद डॉक्टरेट की उपाधि

परमाणु-भौतिक विज्ञानी आर. चिदंबरम, क्रिकेटर सुनील गावस्कर को मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत बुधवार को बेंगलुरु के श्री सत्य विश्वविद्यालय में परमाणु भौतिक विज्ञानी आर. चिदंबरम और क्रिकेटर सुनील गावस्कर समेत छह जानी-मानी हस्तियों को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान करेंगे।

संस्थान ने एक बयान में कहा कि भागवत उस दिन विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। बयान में कहा गया है कि भागवत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख के. कस्तूरीरंगन, भारतीय हिंदुस्तानी गायक एम. वेंकटेश कुमार, असम की प्रख्यात पर्यावरणविद् पूर्णिमा देवी बर्मन और कई लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा देने के लिए सी. श्रीनिवास को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान करेंगे।

‘श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस की स्थापना’ कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के कमलापुर तालुक के नवनिहला गांव में की गई है।

भाषा सुरभि संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments