पुडुचेरी, पांच अप्रैल (भाषा) पुडुचेरी में मंगलवार को लगातार छठे दिन कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया।
केंद्र-शासित प्रदेश के चारों क्षेत्रों-पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने 246 नमूनों की जांच की, जिसमें संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।
उन्होंने कहा कि पिछले एक दिन में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई। पुडुचेरी में कोविड-19 से अब तक 1,962 मरीजों की मौत हो चुकी है तथा संक्रमण के कुल 1,65,774 मामले सामने आ चुके हैं।
भाषा यश पारुल
पारुल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
