scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशगणतंत्र दिवस 2027 पर घोषित होने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन शुरू

गणतंत्र दिवस 2027 पर घोषित होने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन शुरू

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) गणतंत्र दिवस 2027 पर घोषित होने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए लोगों की असाधारण उपलब्धियों और सेवा के लिए नामांकन और अनुशंसाओं की प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई।

सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है।

इसमें कहा गया है, ‘पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन ही प्राप्त की जाएंगी।’

पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं।

इसमें कहा गया है कि इन पुरस्कारों की शुरुआत 1954 में हुई थी और तब से ये पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘विशिष्ट कार्यों’ को मान्यता देने के लिए घोषित किए जाते हैं।

इसमें कहा गया है,’जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। सरकारी कर्मचारी (जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत लोग भी शामिल हैं) चिकित्सक और वैज्ञानिक पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं।’

भाषा

शुभम नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments