scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशनोएडा: शटरिंग के दौरान करंट लगने से मजदूर की तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर मौत

नोएडा: शटरिंग के दौरान करंट लगने से मजदूर की तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर मौत

Text Size:

नोएडा (उप्र), आठ अप्रैल (भाषा) नोएडा के सूरजपुर कस्बा में एक निर्माणाधीन मकान की शटरिंग करते समय करंट लगने के बाद एक मजदूर की तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सूरजपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि सूरजपुर कस्बा में बृहस्पतिवार को एक मकान में शटरिंग का काम करते समय अमरीश को करंट लग गया, जिससे वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया।

अधिकारी ने बताया कि अमरीश को अत्यंत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं मनीषा सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments