scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशनोएडा : छोटे गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो लोग घायल

नोएडा : छोटे गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो लोग घायल

Text Size:

नोएडा (उप्र), 11 अप्रैल (भाषा) सूरजपुर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित झुग्गी बस्ती में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर मंगलवार दोपहर को खाना बनाते समय छोटे गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लगने से दो लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर फटने के कारण आग लगने से घर में मौजूद दो लोग झुलस गए। पुलिस ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

भाषा सं सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments