scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशराजस्थान के कोटा में बाल सुधार गृह से फरार हुए दो किशोरों का कोई अता-पता नहीं

राजस्थान के कोटा में बाल सुधार गृह से फरार हुए दो किशोरों का कोई अता-पता नहीं

Text Size:

कोटा, 19 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के कोटा जिले में एक बाल सुधार गृह से फरार हुए दो किशोरों का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है जबकि दो सुरक्षाकर्मियों को बुधवार को कथित चूक के कारण ड्यूटी से हटा दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

घटना मंगलवार को शहर के आर. के. पुरम थाना क्षेत्र के नयागांव स्थित बाल सुधार गृह में हुई।

बाल अधिकार संरक्षण अधिकारी दिनेश शर्मा ने बुधवार को बताया कि बलात्कार और डकैती के आरोपी किशोर मंगलवार सुबह करीब छह बजे बाल सुधार गृह से फरार हो गए और अभी तक उनका पता नहीं चला है।

सुधार गृह के अधीक्षक अर्पित जैन ने बताया कि मंगलवार सुबह जब कैदियों को दिनचर्या के लिए बाहर लाया गया तो दो किशोर मुख्य द्वार पर एक सुरक्षाकर्मी को धक्का देकर भाग गए।

जैन ने कहा कि उस समय मुख्य द्वार पर ताला नहीं लगा था क्योंकि वहां एक चौकीदार तैनात था जबकि दूसरा चौकीदार अन्य कमरों को खोलने में व्यस्त था।

उन्होंने कहा कि कथित सुरक्षा चूक को ध्यान में रखते हुए, दो सुरक्षा कर्मियों को हटा दिया गया और बुधवार को नए सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति हुई।

बाल अधिकार विभाग के सहायक निदेशक अजीत शर्मा ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एक समिति बनाने का आदेश दिया गया है।

भाषा जोहेब माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments