scorecardresearch
शुक्रवार, 25 अप्रैल, 2025
होमदेशकोविड-19 के कारण झारखंड से बाहर फंसे मज़दूरों की नहीं कर रहा कोई मदद, गांव आने पर मिल रही है मौत

कोविड-19 के कारण झारखंड से बाहर फंसे मज़दूरों की नहीं कर रहा कोई मदद, गांव आने पर मिल रही है मौत

जिस ट्विटर पर सीएम हेमंत सोरेन लोगों के समस्याओं का समाधान कर उदाहरण पेश करते नजर आ रहे थे, वहीं अप्रवासी मजदूर मदद मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें मदद मिल नहीं पा रही है.

Text Size:

रांची: केरल के त्रिपुर जिले में झारखंड के 40 कामगार फंसे हुए हैं. बीते दो दिनों के राशन के नाम पर उनके पास केवल चावल बचा हुआ है. यहां तक की नमक भी खत्म हो चुका है. एक वीडियो के माध्यम से बगोदर विधायक विनोद सिंह ने सरकार को इसकी जानकारी भी दी है. विष्णुगढ़ के रहने वाले जगदीश महतो ने बताया कि जानकारी दिए 22 घंटे (खबर लिखते वक्त) से ज्यादा हो चुके हैं, न तो झारखंड सरकार और न ही केरल सरकार की तरफ से उनके पास मदद को कोई आया है. उनकी जानकारी के मुताबिक केवल उस इलाके में झारखंड के 300 से ज्यादा लोग काम करते हैं.

दिल्ली के ओखला में फंसे ट्रांसपोर्ट मजदूर फैजान अंसारी ने बताया कि वो 15 लोग एक साथ रहते हैं. बीते तीन दिनों से टमाटर और दो-दो रोटी खा रहे हैं. अब उनके पास मात्र गुरूवार शाम तक के लिए आटा बचा हुआ है. दिल्ली के राशन दुकानदार ने उन्हें राशन देने से साफ मना कर दिया है. उसके मुताबिक अभी उधारी नहीं चलेगा, कंपनी बंद हो चुकी है, क्या पता वह उधारी लेकर गांव भाग जाएगा.

कमाल हसन नाम के व्यक्ति ने ट्वीट के माध्यम से अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को इसकी जानकारी दी है. लेकिन दोनों सीएम के किसी भी मुलाजिम का फोन या किसी तरह की मदद अब तक उनके पास नहीं पहुंची है. फैजान के मुताबिक ऐसे मजदूरों की संख्या 40 से अधिक मजदूर है. सभी गढ़वा और पलामू जिले के हैं.

इसी तरह हैदराबाद में झारखंड के राजधनवार इलाके में 20 से अधिक, सरिया बागोडीह के 20 से अधिक रिक्शा चालक मुंबई में फंसे हैं. हजारीबाग के 30 से अधिक लोग असम के जोरहाट, मरियानी में फंसे हुए हैं. कर्नाटक के मंगलूर में गिरिडीह जिले के 40 से अधिक मजदूर फंसे हुए हैं.

लगभग सभी ट्वीट में हेमंत सोरेन को टैग किया गया है. लेकिन बीते 24 घंटे में ट्विटर पर सीएम ने इसका संज्ञान नहीं लिया है. इस बीच कुछ अच्छे उदाहण भी देखने को मिले हैं. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फंसे झारखंड के मजदूरों को सीएम भूपेश बघेल ने मदद पहुंचाई है.

नहीं काम कर रहा है हेल्पलाइन नंबर

ऐसे लोगों की सहायता करने के लिए झारखंड सरकार ने 06512282201 ये हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इस नंबर पर संपर्क कर झारखंड के वो लोग जो बाहर के राज्यों में रहकर काम करते हैं, अगर वह किसी मुश्किल परिस्थिति में फंसे हैं तो संपर्क कर सकते हैं. हालांकि इसपर फोन करने पर ‘झारखंड कोरोना हेल्पलाइन नंबर पर आपका स्वागत है. आपकी कॉल कतार में हैं. कृप्या प्रतीक्षा करें…’ इसके बाद कभी 5 मिनट तो कभी सात मिनट की प्रतीक्षा. यही सिलसिला लगातार जारी है.


यह भी पढ़ें: कोविड-19 से निपटने के लिए 1.7 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज, पेट में खाना और हाथ में पैसे देगी सरकार


इस व्यवस्था के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों में एक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव लोचन बक्शी ने बताया कि ‘इस तरह के जो मामले आ रहे हैं हम उन्हें श्रम विभाग को फॉरवार्ड कर देते हैं. कितने लोगों को मदद पहुंचाई गई है, उसकी जानकारी फिलहाल नहीं दे पाऊंगा.’

श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि ‘कोई फोन करेगा तब न इंतजाम करेंगे. जो जहां है वहीं रहेगा, यहां कोई आएगा नहीं. जिस राज्य में फंसा हुआ है, वहां के सरकार से बात कर मदद पहुंचाएंगे. हेल्पलाइन नंबर दे दिए हैं. तीन आईएएस को नियुक्त किया गया है इसकी निगरानी के लिए.’ कितने लोगों को ये सुविधा अभी तक पहुंचाई गई है, इसके जवाब में मंत्री कहते हैं– ‘अभी तक कोई कहां फोन किया है, करेगा तब न हम कुछ करेंगे.’

झारखंड में 21 लाख मजदूर हैं पंजीकृत

विधायक विनोद सिंह ने साफ कहा कि ‘जो नंबर सरकार ने जारी किए हैं, वह फिलहाल काम नहीं कर रहा. बस नाम का है. जबकि मैंने सुझाव दिया कि कम से कम दस फोन लाइन लगाना होगा ऐसे लोगों की मदद के लिए. बीते चार दिनों से हर दिन कम से कम 600-700 फोन मैं रिसीव कर रहा हूं. लेकिन बहुत कम लोगों को मदद पहुंचा पा रहा हूं.’

उनके मुताबिक विधानसभा में हाल ही में श्रम विभाग की ओर से दिए जानकारी के मुताबिक राज्य के 21 लाख मजदूर पंजिकृत हैं. हालांकि विभाग के पास ये डाटा नहीं है कि कितने मजदूर बाहर के राज्यों में जाकर काम करते हैं.

वहीं श्रम सचिव राजीव अरुण एक्का कहते हैं जो रजिस्टर्ड हैं, उनके पास एक कार्ड है. कार्ड पर संबंधित जिले के श्रम अधिकारी का मोबाइल नंबर भी है. लोग चाहें तो उसपर भी संपर्क कर अपनी परेशानी बता सकते हैं.

लौटने पर भी मुसीबत

इधर चतरा जिले के चक्रउदरपुर गांव में बड़ी संख्या में लोग हैदराबाद और बंगलुरु से वापस लौटे हैं. सभी की स्क्रीनिंग के बाद डॉक्टर ने उन्हें 14 दिनों तक घर में रहने की सलाह दी धी. इस बीच कुछ लोग बाहर घूमने निकल गए. जहां अन्य ग्रामीणों से उसकी लड़ाई हो गई. इसके बाद काशी साव नाम के युवक की इसमें मौत हो गई.

यही नहीं राज्य के कई गांवों में बांस-बल्ली और पोस्टर लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है. जहां गांव के लोगों को बाहर जाने और बाहर के लोगों के गांव आने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. रांची जिले के मेसरा गांव में एक कमेटी बनाकर इस बैरिकेड की निगरानी की जा रही है. इसके अलावा बेड़ो प्रखंड के केनाभिठा, डुमरी, गडरी, नेहलू, रोगो, पागलमेडी, कांके प्रखंड के पतराटोली, बुढ़मू प्रखंड के भांट बोड़ेया, अनगड़ा प्रखंड के तिरलाकोचा, हाहे, रुपरू, चिलदाग, देवघर जिले के असहना गांव सहित कई अन्य जिलों में इस तरह की रोक लगा दी गई है.


यह भी पढ़ें: पुरानी दवाओं का नया परीक्षण- कोविड-19 के इलाज में मलेरिया, एचआईवी, टीबी और ईबोला की वैक्सीन से हैं उम्मीदें


वहीं हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड के इरगा गांव में उन लोगों के घरों के आगे पोस्टर चिपका दिया गया है जो बाहर से लौटे हैं. प्रभात खबर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक जिले में लगभग 150 ऐसे लोगों के घरों के आगे पोस्टर चिपकाया गया है.

राज्य में फिलहाल तैयारी है लेकिन संसाधन नहीं. सीएम की इच्छाशक्ति है, लेकिन समुचित मानव संसाधन नहीं. आलम ये है कि जिस ट्विटर पर सीएम लोगों के समस्याओं का समाधान कर उदाहरण पेश करते नजर आ रहे थे, वहीं अप्रवासी मजदूर मदद मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें मदद मिल नहीं पा रही है.

(आनंद दत्ता स्वतंत्र पत्रकार हैं)

share & View comments

55 टिप्पणी

  1. हम लोग झारखण्ड निवासी लेबर ग्रेड के आदमी ग्रेटर नोएडा में फंसे हैं जोकि खाने के बिना तरह रहे हैं आप से गुजारिश है कि यहां पर एक भी दुकान खुला नहीं है आप खाना खाने का सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करें

  2. Main jharkhand district hazaribagh ka rehne wala hu main mumbai me bhout buri tharh se fas chuka hu mera pass 4 din hei bache hai jis rum me rehta hu us rum ka Dipojit 30 April ko khatam ho jayega uske bad me futpart me aajwuga na rehne ke liye gher aur na khane ke liye anaj ager aisa Halat me hamare jharkhand sarkar sahayata nahi karega tho hum garib log kaha jayege aur main jharkhand sarkar se apna state jane ke liye sahaayata mang raha hu Kuch bhi kar ke hame mumbai se jharkhand jane ke liye koi sadhan nikale

  3. Hum jharkhand rajy ke (at,post-khadhaiya,p s-tandwa, distric -chatra) 50 dihadi mandir jai, Jo abhi mahrastra rajy( lonkar basti, munndhwa, pune) me hai, humara yaha dum ghut raha hai, humlog kisi tarah 3 may ke bad nikal jayenge, yadi hamari sarkar wapsi ka koi upay nahi karegi to koi baat nahi, him paidal hi niklenge, humlog yeh samjhenge ki humari madad karne wala koi sarkar nahi, wo to bus vot magne ke liye hai,

  4. मैं झारखंड के लातेहार जिला का रहने वाला हूं हम लोग L&T कंपनी में यहां महाराष्ट्र रत्नागिरी डिस्टिक में काम करने आए थे 60 लोग हम लोग यहां फंसे हैं main jharkhand’ Sarkar se gujarish Karta Hun ki kisi bhi tarah se ham log ko Jharkhand wapas bula liya jaayeyahan Rahane khane mein bahut problem ho raha hai ration bhi khatm ho chuka hai or company se koi help nahin mil pa raha hai aise mein ham log Karen kya nahin to 3
    tarikh ke bad ham log bhi paidal aane ka prayas karenge

  5. हमलोग झारखण्ड के गढ़वा जिले के १० लोग आए थे आनंद प्रदेश और याह फंसे हुए हैं और याहा फंसे लोगों को कूछ सूबीदा नहीं मिल रहा है

  6. Ham log jharkhand district chatra ke rhne wala hain ham log new delhi kotla mubarakpur Sher Singh bajar House no 1743 room no 22 me rah rhe hain ham log ke pass koi suwiddh nhi hai khane ka bhi nhi hai ham log 4 log hain ham log ghar jana chahte hai

  7. Helo sir hum mumbai me 18 log fhase huye hai or khane ke liye kuch nahi hai har roz vmc ke khane kha rhe ek time mil rha or room ka bhada bhi nahi de pa rhe to room ke malik room se nikalne ka dhamki de rha hai sir kuch kro humlog ko jharkhand le chalo hamare gaon

  8. humlog pune maharashtra me humloghai 20 log fase hai hamen ghar jana hai khana khane ke liye pase bhi nahi bache hai aur room bhada dene ke liye pase nahi hai hum logo ko bahut dikkat ho raha hai hum log ko ghar jana hai mera name Uday hai mera number 9975272041,
    Ajay mob.8002292981

  9. प्रिय महोदय / मैम।
    यह रिंकू कुमार साहू है। सर मैं कंस्ट्रक्शन फील्ड में काम कर रहा हूं। पेरांगथुर में गेट वे ऑफिस पार्क के नए निर्माण भवन में।
    सर मैं अपनी जन्मभूमि जाना चाहता हूं।
    यह मेरा विवरण है।
    नाम -रिंकू कुमार साहू।
    उम्र -35 साल।
    संपर्क करें -7004778567
    क्या है ऐप नंबर -7004778567

      वर्तमान पता है -नहीं 2, सत्यमूर्ति स्ट्रीट नियर श्रीनिवास पेरुमल कोविल। चेन्नई (600063)।

    स्थायी पता चोल होटल समलंग नामकुम रांची झारखंड (834010) के पास है।
    सर कृपया हमारी मदद करें। इसके लिए हम आपके बहुत आभारी रहेंगे।

    द्वारा सादर
    रिंकू कुमार साहू।
    7004778567

  10. Hello sir main Surat mein,35 log ek hi sath mein fanse hue hain hamare pass khane ka kuchh nahin hai hi paise bhi nahin bacche Jo paise the vah khatm Ho chuke hain ab mere pass koi rasta bacha nahin isiliye mein Jharkhand Sarkar Hemant Soren jise namra nivedan karta hun ki kripya karke ham logon Ko kisi bhi tarah se hamare gaon manaya jaaye iske liye ham aapke sada aabhari rahenge agar ham logon ke pass do din mein koi madad nahin puchta hi to ham log coronavirus se bad mein marenge bhookh se pahle mar jaenge isliye ye main aapse a request karta hun ki ham log ka yah madad Karen

  11. हेल्लो मेरा नाम सुरेश है हम झारखंड से है अभी गुजरात अहामदा्वाद बा्वला में फंसे हैं हमें मदद चाहिए कोई भी मदद के लिए नहीं आ रहा है 20आदमी फसे कोई हमें मदद किजये

  12. Hello Sir hum west bangle k rehnewale hai.Hum kariban 25 log Kerala k malapuram jille mein lockdown ki wajha se fase huye hai.yaha par koi suvidhaye prapt nahi hai..
    Hum log bhi lockdown k sikar huye hai.
    Kripaya hamein bhi Ghar Jane k liye koi sadhan ki jarurat hai… please help kijiye

  13. सर में हरियाणा के पानीपत सहर में फसा हुआ हूं मैं
    डाल्टनगंज , झारखण्ड का रहने वाला हूं हमारा मदद किया जाए मेरा mo no 9060408192…8987389036..
    9417623888

  14. सर में हरियाणा के पानीपत सहर में फसा हुआ हूं मैं
    डाल्टनगंज , झारखण्ड का रहने वाला हूं हमारा मदद किया जाए मेरा mo no 9060408192…8987389036..
    9417623888

  15. Humlog BHI dili me Gandhi Nagar me fase Hain khane pine Ka bahut dikat hai aur paise BHI nhi hai Sarkar se binti hai ki Jharkhand ke lie dili se jald se jald train chalwaie taki humlog Ghar ja sake kab tak dusra koi khilayega ab unlog BHI Jwab de die ki ab aur help nhi Kar sake to kha humlog ko paidal hi Ghar Jana padega Jharkhand garhwa

  16. Lonkar basti,keshaw nagar,pune 411036, humlog 400 se jyada ki sankhya me 45 din se berohgar baithe hai, humare pas din pratidin samasyae badhti ja rahi hai, hum apne gao kisi v paristhiti lautna chahte hai,
    Hamara mool nivas jharhand(chatra,hazaribagh,kodarma,)hah, please help us ,Rajendra Kumar 8329794877, Pankaj pandit 7620871973

  17. Ham majdur aadami hey Gautam budh nagar mein fanse hue hain hoshiyarpur mein Gali number 10 humko jana hai jharkhand godda meherma gaon se ja Raha hai jharkhand godda mahagama gaon Ghar kripa karke bhej dijiye bahut bahut dhanyvad hoga nahin to bhukhe Mar Jane yahan par mujhe koi suvidha abhi tak nahin mila hai gangasagar Sharma Ghar mere mehermaan Mera pitaji ka naam muniraj Prasad Sharma

  18. Ham jharkhand ke rahane wale Hain hamara gudda jila hai Ham Sharma mein rahane wale Hain Mahatma Ghar hai mere pitaji majdur Hain Ham panch parivar Hain Ham jharkhand gaon Jana chahte hain aap kripya karke hamen bhej den aapki badi meherbani hogi Ham uttar Pradesh mein fanse hue hain Gautam buddh nagar mein gali number 10 51 sector hoshiarpur 7296025038

  19. Mai jharkhand ke Barhet svidhan sabha Ka nivashi hu village+post-Bara Dighi,Anchal-Pathna,PS-Ranga district -Sahibganj,pincode-816101 jharkhand. Mai abhi puducherry, sedrapet par fasa hun mujhe ghar Jane ke liye please help kijye?

टिप्पणियाँ बंद हैं।