scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशनीतीश कुमार 2025 तक मुख्यमंत्री रहेंगे: धर्मेंद्र प्रधान

नीतीश कुमार 2025 तक मुख्यमंत्री रहेंगे: धर्मेंद्र प्रधान

Text Size:

पटना, 28 जून (भाषा) केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बीच सबकुछ ठीक है और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में प्रचार के तहत मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे।

प्रधान ने कहा, ‘‘हमने एक आदिवासी महिला को मैदान में उतारा है जिनका पूर्व मंत्री के रूप में ओडिशा और राज्यपाल के तौर पर झारखंड में एक विशेष रिकॉर्ड है। हमें खुशी है कि जब उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया तो पूरा एनडीए एकजुट हो गया। वे समर्थन हासिल करने के लिए शीघ्र ही बिहार का भी दौरा करेंगी।’’

केंद्रीय मंत्री ने जदयू और भाजपा के बीच मनमुटाव की अटकलों को सिरे खारिज करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विभिन्न दल स्वतंत्र रूप से अलग-अलग दृष्टिकोण रखते हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या नीतीश अपना वर्तमान कार्यकाल पूरा करेंगे, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य ने कहा ‘‘बिलकुल।’’ प्रधान ने कहा, ‘‘नीतीश जी बिहार में राजग के नेता हैं, जिन्हें 2025 तक सरकार चलाने का जनादेश मिला है। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए।’’

भाषा अनवर शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments