scorecardresearch
Saturday, 4 April, 2026
होमदेशनीतीश कुमार ने पीएमसीएच पुनर्विकास कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

नीतीश कुमार ने पीएमसीएच पुनर्विकास कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

Text Size:

पटना, चार फरवरी (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अधिकारियों को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) के पुनर्विकास कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

उन्होंने यह निर्देश निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करने के दौरान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पूरा किया जाना चाहिए।

कुमार ने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं का आधुनिकीकरण आवश्यक है और डॉक्टरों, छात्रों, शिक्षकों तथा नर्सिंग स्टाफ के लिए पर्याप्त आवासीय व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें समय पर उपचार मिलता रहे।

उन्होंने नव-निर्मित आपातकालीन भवन का निरीक्षण किया और वहां प्रथम तल पर स्थित रेडियोलॉजी विभाग की सुविधाओं की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने शिशु रोग विभाग का निरीक्षण किया तथा ‘नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट’ (एनआईसीयू) व नर्स स्टेशन समेत अन्य कक्षों का जायजा लिया।

भाषा कैलाश नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments