scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमदेशनीतीश कुमार नितिन नवीन के मकर संक्रांति भोज में शामिल हुए

नीतीश कुमार नितिन नवीन के मकर संक्रांति भोज में शामिल हुए

Text Size:

पटना, 16 जनवरी (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा आयोजित मकर संक्रांति भोज में शामिल हुए।

बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन को मध्य दिसंबर में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभालने से पहले तक कुमार मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी।

मकर संक्राति भोज में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्थानीय सांसद रविशंकर प्रसाद तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी भी उपस्थित रहे।

भाजपा ने घोषणा की है कि अगले सप्ताह राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे, जिसके बाद नितिन नवीन के भाजपा के अगले अध्यक्ष निर्वाचित हो जाने की संभावना है।

भाषा कैलाश

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments