scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशनीतीश ने कुशीनगर में सड़क हादसे में मधेपुरा के चार मजदूरों की मौत को दुखद बताया

नीतीश ने कुशीनगर में सड़क हादसे में मधेपुरा के चार मजदूरों की मौत को दुखद बताया

Text Size:

पटना/मधेपुरा, 14 जून (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधेपुरा से पंजाब जा रही एक बस के उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार मजदूरों की मौत को दुखद बताते हुए गहरा शोक जताया है।

नीतीश ने हादसे में मारे गए प्रत्येक मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान अविलंब प्रदान करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही इस दुर्घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मधेपुरा के जिलाधिकारी श्याम बिहारी मीणा ने बताया कि बीती रात मधेपुरा जिले के मजदूर बस से पंजाब मजदूरी के लिए जा रहे थे। इसी बीच, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कोतवाली हाटा थाना क्षेत्र में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

उन्होंने बताया कि बस में सवार चार मजदूर संदीप कुमार (19), हृदयानंद (60), पुरन कुमार (20) और सुशील कुमार (30) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि 24 अन्य मजदूर घायल हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि हादसे का शिकार हुए सभी मजदूर मधेपुरा सदर थाना के बराही एवं बराही हसनपुर के रहने वाले थे।

भाषा सं अनवर सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments