scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशगुजरात में फैक्टरी में विस्फोट से नौ कर्मचारी घायल

गुजरात में फैक्टरी में विस्फोट से नौ कर्मचारी घायल

Text Size:

भावनगर, 13 फरवरी (भाषा) गुजरात के भावनगर जिले में स्थित एक फैक्टरी में विस्फोट होने से नौ कर्मचारी घायल हो गए।

सिहोर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य की राजधानी गांधीनगर से करीब 200 किलोमीटर दूर जिले के सिहोर कस्बे के पास स्थित अरिहंत फर्नेस रोलिंग मिल में रविवार रात विस्फोट हो गया।

अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के समय कर्मचारी फैक्टरी में काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विस्फोट में घायल हुए सभी नौ लोगों को भावनगर स्थित एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments