मंगलुरु (कर्नाटक), आठ अप्रैल (भाषा) मंगलुरु में गुरुपुरा के निकट बुधवार को एक बस और एक लॉरी (मालवाहक गाड़ी) के बीच भिड़ंत हो जाने से नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि भामी स्कूल के पास लॉरी के ड्राइवर की लापरवाही के चलते यह दुर्घटना घटी।
उसने कहा कि बस मंगलुरु से मूडबिदरी जा रही थी, जबकि लॉरी दूसरी दिशा से आ रही थी।
पुलिस के मुताबिक, इस दुर्घटना में घायल सात यात्रियों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस का कहना है कि इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिससे घायलों की कुल संख्या नौ है।
पुलिस ने कहा कि दोनों वाहन काफी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दुर्घटना के संबंध में बाजपे थाने में मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।
भाषा सं राजेंद्र
राजकुमार
राजकुमार
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
