scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशओडिशा में कोविड-19 के नौ नये मामले

ओडिशा में कोविड-19 के नौ नये मामले

Text Size:

भुवनेश्वर, 27 मई (भाषा) ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के नौ नये मरीज मिलने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,88,410 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 9,126 पर ही स्थिर रही।

ओडिशा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 76 हो गयी है। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 12 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 12,79,155 हो गई है। संक्रमण की दैनिक दर 0.06 प्रतिशत बनी हुई है।

ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान 14,062 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।

भाषा रवि कांत मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments