मुंबई, 16 मार्च (भाषा) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई परिसर में सोमवार तड़के नौ फुट लंबा मगरमच्छ घुस आया और बाद में वन्यजीव विशेषज्ञों ने उसे पकड़ लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के पवई इलाके स्थित आईआईटी परिसर में सुरक्षा कर्मचारियों ने मगरमच्छ को देखा और तुरंत वन विभाग के नियंत्रण कक्ष को सूचित किया।
नजदीकी पोवाई झील मगरमच्छ ठिकाना है।
अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग और ‘रेस्किंक एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर’ (आरएडब्ल्यूडब्ल्यू) के कर्मचारियों सहित आठ सदस्यीय बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा मगरमच्छ को पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि मगरमच्छ को चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया और निगरानी में रखा गया तथा स्वस्थ घोषित होने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।
भाषा यासिर खारी
खारी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
