scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशस्कॉर्पियो गाड़ी के पानी भरे गड्ढे में गिरने से नौ की मौत

स्कॉर्पियो गाड़ी के पानी भरे गड्ढे में गिरने से नौ की मौत

Text Size:

पूर्णिया, 11 जून (भाषा) बिहार के पूर्णिया जिले में शुक्रवार देर रात एक स्कॉर्पियो गाड़ी के अनियंत्रित होकर सडक किनारे पानी भरे खड्ड में गिर जाने से वाहन में सवार नौ लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना बायसी अनुमंडल के अनगढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत कंजिया मिडिल स्कूल के समीप घटी।

बायसी अनुमंडल पदाधिकारी कुमारी तौसी ने शनिवार को बताया कि स्कॉर्पियो में सवार ये लोग एक शादी के रिश्ते की बात कर अपने घर किशनगंज जिले के नूनिया गांव लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि राहत व बचाव टीम मौके पर मौजूद है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की कवायद चल रही है।

भाषा सं. अनवर

वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments