scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशमंगलुरु में अवैध बूचड़खाना से नौ पशुओं को बचाया गया, 205 किलोग्राम मांस जब्त

मंगलुरु में अवैध बूचड़खाना से नौ पशुओं को बचाया गया, 205 किलोग्राम मांस जब्त

Text Size:

मंगलुरु (कर्नाटक), 18 मार्च (भाषा) मंगलुरु पुलिस ने यहां बुधवार को एक कथित अवैध बूचड़खाना पर छापेमारी के दौरान 205 किलोग्राम मांस जब्त किया और नौ पशुओं को बचाया।

अधिकारियों ने कहा कि मुखबिर की सूचना पर पनंबुर पुलिस थाना से एक टीम ने फाल्गुनी नदी के पास एक शेड में छापा मारा और एक समूह को अवैध रूप से पशु वध में लिप्त पाया। वहां नौ पशुओं को कथित तौर पर वध के लिए रखा गया था।

उन्होंने कहा कि मौके से पशुओं को काटने के उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस ने दो व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया जिनकी पहचान कबीर उर्फ पेट्टा कबीर निवासी कस्बा बेंगरे और बदरू उर्फ बदरुद्दीन निवासी जोकट्टे के रूप में की गई है। अन्य लोग मौके से फरार हो गए जिनका पता लगाया जा रहा है।

पुलिस ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता, कर्नाटक पशु वध रोकथाम एवं सरक्षण अधिनियम, 2020 और पशु क्रूरता रोधी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

भाषा सं राजेंद्र सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments