scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमदेशआतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के तहत कश्मीर में छह स्थान पर एनआईए की छापेमारी

आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के तहत कश्मीर में छह स्थान पर एनआईए की छापेमारी

Text Size:

श्रीनगर, दो फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ तीन जिलों में छह स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी बारामूला जिले के रफियाबाद, सोपोर और बोमाई, बांदीपोरा, और श्रीनगर के परिमपोरा क्षेत्र में की गई।

एनआईए अधिकारियों ने बोमाई में जमात-ए-इस्लामी के पूर्व नेता गुलाम अहमद शेख और पूर्व आतंकवादी इकबाल शेख के आवास पर छापेमारी की।

सोपोर के मॉडल टाउन में पूर्व सरकारी कर्मचारी फरोख अहमद पीर और रफियाबाद में मोहम्मद मुनव्वर मीर के निवास स्थान पर भी छापा मारा।

अन्य स्थानों में बांदीपोरा शहर में सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद मकबूल मीर और परिमपोरा में जहूर-उल-रहीम के घरों पर छापे मारे गए।

भाषा जोहेब संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments