scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशएनआईए ने जम्मू कश्मीर में 14 स्थानों पर छापे मारे

एनआईए ने जम्मू कश्मीर में 14 स्थानों पर छापे मारे

Text Size:

श्रीनगर, 24 जून (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों में कई स्थानों पर छापे मारे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आगामी अमरनाथ यात्रा समेत श्रद्धालुओं और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने की आतंकवादी समूहों की साजिश की जांच करने के लिए स्वत: संज्ञान मामला दर्ज करने के तीन दिन बाद यह कार्रवाई की गई है।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि कश्मीर घाटी में श्रीनगर, बारामूला, पुलवामा, अनंतनाग और बडगाम जिलों तथा जम्मू क्षेत्र के कठुआ जिले में 14 स्थानों पर छापेमारी की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि दिनभर चली छापेमारी के दौरान कुछ डिजिटल उपकरणों समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी।

भाषा

गोला देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments