scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशएनआईए ने श्रीनगर में हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता की संपत्ति कुर्क की

एनआईए ने श्रीनगर में हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता की संपत्ति कुर्क की

Text Size:

श्रीनगर, 13 जून (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता मोहम्मद अकबर खांडे उर्फ अयाज अकबर की शहर के मलूरा इलाके में स्थित एक आवासीय संपत्ति मंगलवार को कुर्क कर ली।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने खांडे के एक कनाल तथा 10 मरला (8,160 वर्ग फुट) में बने घर और जमीन को कुर्क करने की घोषणा करते हुए वहां एक बोर्ड लगाया।

एनआईए की दिल्ली स्थित अदालत द्वारा 31 मई को पारित एक आदेश के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments