scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशएनएचआरसी ने पंजीकृत कारखानों में श्रमिकों की उच्च मृत्यु दर पर केंद्र को नोटिस जारी किया

एनएचआरसी ने पंजीकृत कारखानों में श्रमिकों की उच्च मृत्यु दर पर केंद्र को नोटिस जारी किया

Text Size:

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पंजीकृत कारखानों में दुर्घटनाओं में श्रमिकों की उच्च मृत्यु दर को लेकर केंद्र और विभिन्न राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों को नोटिस भेजा है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि उसने एक अखबार के इस लेख का स्वतः संज्ञान लिया है कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के कारखाना सलाह सेवा और श्रम संस्थान महानिदेशालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पंजीकृत कारखानों में दुर्घटनाओं के कारण 2017 और 2022 के बीच प्रत्येक दिन तीन लोगों की मौत हुई और औसतन 11 लोग घायल हुए।

इसने कहा कि बताया जाता है कि 2018 और 2020 के बीच 3,331 मौत दर्ज की गईं, लेकिन केवल 14 लोगों को कारखाना अधिनियम, 1948 के तहत अपराधों के लिए सजा सुनाई गई।

बयान में कहा गया कि नोटिस का जवाब छह सप्ताह के भीतर अपेक्षित है।

भाषा नेत्रपाल पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments