नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने और इसे ‘डेयरी फार्मिंग’ के लिए इस्तेमाल किए जाने के आरोपों की जांच के वास्ते एक समिति का गठन किया है।
एनजीटी एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें दावा किया गया था कि कुछ लोगों ने दक्षिण दिल्ली में डीडीए की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और वे वहां डेयरी फार्मिंग कर रहे हैं तथा मवेशियों के कचरे को अवैज्ञानिक तरीके से फेंक रहे हैं जिससे प्रदूषण फैल रहा है।
इसने कहा, ‘हमारे विचार में, पहली बार शिकायत को स्थानीय अधिकारियों द्वारा देखा और जांचा जा सकता है, इस उद्देश्य के लिए, हम दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, पुलिस उपायुक्त, दक्षिण और जिलाधिकारी, दक्षिण की एक संयुक्त समिति का गठन करते हैं, जो शिकायत पर गौर करेंगे, स्थल का दौरा करेंगे, प्रासंगिक जानकारी एकत्र करेंगे और यदि उल्लंघन पाते हैं, तो दो महीने के भीतर कानून के अनुसार उचित उपचारात्मक कार्रवाई करेंगे।’
भाषा नेत्रपाल माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.