scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री राकांपा का होगा: धनंजय मुंडे

महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री राकांपा का होगा: धनंजय मुंडे

Text Size:

औरंगाबाद, पांच जून (भाषा) राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने कहा है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी से होगा।

शनिवार को परभणी शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुंडे ने कहा कि उनके प्रयासों के कारण शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में सामाजिक न्याय विभाग को प्रतिष्ठा मिली है।

उन्होंने कहा, ‘अगर कल यह सवाल उठता है कि सामाजिक न्याय विभाग किसे सौंपा जाए… जो भी अगला मुख्यमंत्री होगा…और मुख्यमंत्री केवल हमारा (राकांपा का) ही होगा। मुख्यमंत्री कहेंगे कि चलो सामाजिक न्याय विभाग अपने पास (राकांपा) रहने देते हैं। इस विभाग ने बहुत अधिक प्रतिष्ठा अर्जित की है।’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार में प्रमुख घटक है, जिसने पिछले महीने ही सत्ता में ढाई साल पूरे किए हैं।

मुंडे ने कहा कि उन्होंने विगत में महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता के रूप में कुशलता से काम किया था।

उन्होंने कहा, ‘इससे पहले, राकांपा प्रमुख शरद पवार ने मुझे (महाराष्ट्र विधान परिषद में) विपक्ष का नेता नियुक्त किया था। मैंने तत्कालीन सरकार को हिला दिया था।’

भाषा नेत्रपाल दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments