scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशहावेरी में खड़े ट्रक से कार की टक्कर में नवविवाहित दंपति की मौत

हावेरी में खड़े ट्रक से कार की टक्कर में नवविवाहित दंपति की मौत

Text Size:

हावेरी (कर्नाटक), एक मार्च (भाषा) कर्नाटक के हावेरी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर रविवार सुबह खड़े एक ट्रक (लॉरी) से कार के टकरा जाने के बाद उसमें सवार नवविवाहित दंपति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान हावेरी शहर निवासी फूल विक्रेता कार्तिक (34) और उसकी पत्नी ऐश्वर्या (30) के रूप में हुई है।

दंपति की शादी को केवल 15 दिन हुए थे।

पुलिस ने कहा, ‘‘मंदिर से दर्शन करने के बाद लौटते समय रविवार सुबह उनकी कार शिगगांव तालुक के कडाहल्ली गांव के पास एनएच- 48 पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई।’’

पुलिस के अनुसार, दंपति मंदिर से लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि कार में सवार दो अन्य लोगों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए हुबली के केआईएमएस अस्पताल ले जाया गया।

दमकल कर्मियों और स्थानीय निवासियों ने बचाव अभियान चलाया तथा क्षतिग्रस्त वाहन से शवों को बाहर निकाला।

भाषा यासिर संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments