scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र में सेल्फी लेते समय नवविवाहित दंपति और उनका दोस्त नदी में डूबा

महाराष्ट्र में सेल्फी लेते समय नवविवाहित दंपति और उनका दोस्त नदी में डूबा

Text Size:

मुंबई/बीड, तीन अप्रैल (भाषा)महाराष्ट्र में बीड जिले के कावड़ गांव में सेल्फी लेने के दौरान एक नवविवाहित दंपति और उनके दोस्त की नदी में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान ताहा शेख (20) उनके पति सिद्दीकी पठान शेख (22) और दंपति के दोस्त शहाब के रूप में हुई है। तीनों के शवों को शनिवार को नदी से बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि तीनों जालना जिले के अम्बाद तहसील के दकलगाव वाडी गांव के रहने वाले थे।

वडवानी पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक (एपीआई) आनंद कांगुरे ने बताया कि तीनों कवाडगाव-ताखेड रोड के किनारे स्थित माजलगांव बांध सेल्फी लेने गए थे और तभी जलाशय में गिर गए।

उन्होंने बताया कि तीनों एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में डूब गए। कांगुरे ने बताया कि दुर्घटनावश तीन मौतों की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments