scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशओडिशा में भाजपा के नवनियुक्त प्रमुख ने कहा, ‘‘2024 में राज्य में पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे’’

ओडिशा में भाजपा के नवनियुक्त प्रमुख ने कहा, ‘‘2024 में राज्य में पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे’’

Text Size:

भुवनेश्वर, 23 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई का प्रमुख नियुक्त किए जाने के बाद मनमोहन सामल ने कहा कि 2024 के चुनाव के बाद ‘‘लोगों की मदद से’’ राज्य में भाजपा की सरकार होगी।

ओडिशा विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 में साथ-साथ होने हैं।

सामल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुझ पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद करता हूं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि 2024 के चुनाव के बाद भाजपा सत्ता में हो।’’

उन्होंने कहा कि अगला चुनाव लोगों द्वारा लड़ा जाएगा और भाजपा सत्ता में आएगी।

मनमोहन सामल ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में समीर मोहंती का स्थान लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मोहंती का तीन साल का कार्यकाल इसी साल 16 जनवरी को समाप्त हुआ था।

सामल ने कहा, ‘‘ राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार और अराजकता के कारण लोग बीजद (बीजू जनता दल) सरकार से परेशान हो गए हैं।’’

ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक नीत बीजद की सरकार है।

सामल में बीजद-भाजपा गठबंधन सरकार के दौरान राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री थे।

ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जय नरायण मिश्रा ने सामल की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव से पार्टी को फायदा होगा।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि पिछले साल धामनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में सामल ने अहम भूमिका निभाई थी।

भाषा निहारिका नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments