scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशनयी शिक्षा नीति ‘गेम-चेंजर’, देश की शिक्षा व्यवस्था में लाएगी यह बड़ा बदलाव : मंत्री

नयी शिक्षा नीति ‘गेम-चेंजर’, देश की शिक्षा व्यवस्था में लाएगी यह बड़ा बदलाव : मंत्री

Text Size:

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) शिक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 एक ‘गेम-चेंजर’ है, जो देश की शिक्षा प्रणाली में आमूल-चूल बदलाव ला सकती है।

सिंह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में ‘‘भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्षों की यात्रा में भारतीय शिक्षा व्यवस्था’’ विषय पर 27वें प्रो. जी राम रेड्डी स्मृति व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे।

शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘एनईपी-2020 गेम-चेंजर है, जो देश की शिक्षा प्रणाली को नए सिरे से व्यवस्थित करके पूरी तरह बदल सकती है।’’ उन्होंने कहा कि इसके लिए इग्नू को भी विज्ञान और प्रौद्योगिकी की प्रगति के साथ शिक्षा के प्रति अपने दृष्टिकोण को मजबूत करना चाहिए।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments