scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशनेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की

नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को यहां नेटफ्लिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टेड सारंडोस से मुलाकात की और देश की बढ़ती रचनात्मक अर्थव्यवस्था पर चर्चा की।

ठाकुर ने अपनी बैठक के दौरान इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे भारत सामग्री और ‘पोस्ट-प्रोडक्शन हब’ के रूप में उभरा है। ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘‘आपसे मिलकर खुशी हुई मिस्टर टेड सारंडोस। आपकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं। भारत सामग्री और ‘पोस्ट-प्रोडक्शन हब’ के रूप में उभरा है। हमारी मूल सामग्री को विश्व स्तर पर डब किया जा रहा है।’’

दोनों ने भारत की क्षेत्रीय सामग्री पर भी चर्चा की, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सामग्री में से एक है।

भाषा देवेंद्र आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments