scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशनगालैंड में शुरुआती रूझान में सत्ता बरकरार रखने की ओर बढ़ रहा एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन

नगालैंड में शुरुआती रूझान में सत्ता बरकरार रखने की ओर बढ़ रहा एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन

Text Size:

कोहिमा, दो मार्च (भाषा) नगालैंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझान के अनुसार, सत्तारूढ़ एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की ओर बढ़ता दिख रहा है।

टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे रूझानों में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन 40 से अधिक सीट पर आगे है, जबकि एनपीएफ ने छह सीट पर बढ़त बना रखी है।

मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू हुई है।

नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसवि पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव पूर्व गठबंधन किया था। एनडीपीपी ने 40, जबकि भाजपा ने 20 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे।

वहीं, नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने 22 सीट पर चुनाव लड़ा था। वर्ष 2003 तक राज्य पर राज करने वाली कांग्रेस ने 23 सीट पर किस्मत आजमाई। वर्तमान विधानसभा में उसका कोई सदस्य नहीं है।

चुनाव के बाद हुए अधिकतर सर्वेक्षणों में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन के सत्ता में बरकरार रहने का अनुमान जताया गया था।

भाषा जोहेब पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments