scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशएनडीएमसी ने अपने सफाई कर्मचारियों, ग्रुप सी के कर्मचारियों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की

एनडीएमसी ने अपने सफाई कर्मचारियों, ग्रुप सी के कर्मचारियों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने अपने सफाई कर्मचारियों और ग्रुप सी के कर्मचारियों के बच्चों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की है।

एनडीएमसी की बुधवार को हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया। इस बैठक में एनडीएमसी बिजली वितरण क्षेत्र में मौजूदा नेटवर्क को बढ़ाने, शंकर मार्केट में मचानों को नियमित करने और पीने के पानी से संबंधित मुद्दों सहित स्मार्ट-ग्रिड बुनियादी ढांचे पर भी चर्चा की गई।

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति योजना एनडीएमसी कर्मचारियों के समूह श्रेणी के बच्चों के लिए भी लागू होगी।

भाषा रवि कांत उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments