scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशराकांपा नेता ने शिवसेना विधायकों की निधि रोकने के आरोपों को खारिज किया

राकांपा नेता ने शिवसेना विधायकों की निधि रोकने के आरोपों को खारिज किया

Text Size:

ठाणे, 25 जून (भाषा) ठाणे और पालघर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख और समन्वयक आनंद परांजपे ने शनिवार को कल्याण लोकसभा सांसद और शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे पर पलटवार किया, जिन्होंने आरोप लगाया था कि राकांपा ने विकास कार्यों के लिए निधि आवंटित करने में भेदभाव किया था।

शिंदे ने दिन में यहां अपने पिता के समर्थकों की एक रैली को संबोधित करते हुए यह दावा किया था।

कई साल पहले कल्याण से शिवसेना के सांसद रहे परांजपे बाद में राकांपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने कहा कि राकांपा और उसके सुप्रीमो शरद पवार के खिलाफ शिंदे के आरोप निराधार हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी को कुशलतापूर्वक चलाना जानते हैं और असंतुष्ट विधायकों द्वारा उनके खिलाफ बयान झूठे थे।

परांजपे ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने ठाणे के संरक्षक मंत्री के रूप में यहां राकांपा विधायकों के तहत क्षेत्रों को निधि आवंटित करने में बाधा उत्पन्न की थी।

भाषा

प्रशांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments