scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशराकांपा नेता जयंत पाटिल शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए विधानसभा से निलंबित

राकांपा नेता जयंत पाटिल शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए विधानसभा से निलंबित

Text Size:

नागपुर, 22 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए बृहस्पतिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल को शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया।

पाटिल ने नार्वेकर के खिलाफ टिप्पणी की, जिसे लेकर सदन में हंगामा हुआ।

संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने राकांपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल के खिलाफ निलंबन प्रस्ताव पेश किया, जो ध्वनि मत से पारित हो गया।

जयंत पाटिल पिछले तीन दशक से सदन के सदस्य रहे हैं।

सोमवार को शुरू हुआ राज्य विधानसभा का सत्र 30 दिसंबर तक जारी रहेगा।

भाषा

शफीक सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments