नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) एनसीईआरटी की कक्षा नौ की अंग्रेजी की नयी पाठ्यपुस्तक में तमिल कवि सुब्रह्मण्यम भारती, राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति, नगा लेखिका टेम्सुला आओ, रवींद्रनाथ टैगोर और असमिया उपन्यासकार मित्रा फुकन जैसे भारतीय लेखकों की रचनाएं शामिल की गई हैं।
पिछली पाठ्यपुस्तकों में — जो 2006-07 से 2025-26 शैक्षणिक सत्रों में स्कूलों में पढ़ाई गई थी — 29 पाठ में से 15 पाठ अंतरराष्ट्रीय लेखकों द्वारा लिखे गए थे।
अधिकारियों के अनुसार, अब विषय के लिए पाठ्यपुस्तकों की संख्या दो से घटाकर एक कर दी गई है और पाठ्यक्रम में शामिल रचनाओं की संख्या 29 से घटाकर 16 की गई है, जिनमें भारतीय व अंतरराष्ट्रीय लेखकों की संख्या बराबर रखी गई है।
उन्होंने बताया कि नौवीं कक्षा की अंग्रेजी भाषा की नयी पुस्तक का नाम “कावेरी” है । इस पुस्तक में पहली कहानी राज्यसभा सांसद और लेखक सुधा मूर्ति की है ।
भाषा रंजन पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.