scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशनवीन पटनायक ने अंतरराष्ट्रीय शिल्प शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया

नवीन पटनायक ने अंतरराष्ट्रीय शिल्प शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया

Text Size:

भुवनेश्वर, 20 जनवरी (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को जाजपुर में ‘अंतरराष्ट्रीय शिल्प शिखर सम्मेलन’ का उद्घाटन किया।

यह अग्रणी शिल्पकारों, संस्कृति और कला के प्रति उत्साही लोगों का अपनी तरह का पहला अंतरराष्ट्रीय शिल्प शिखर सम्मेलन सम्मेलन है।

राज्य सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक स्थानीय कारीगरों और अन्य शिल्प प्रेमियों के साथ जुड़ने के लिए 15 देशों के प्रतिनिधि जाजपुर पहुंचे हैं।

अधिकारी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की चार एजेंसियों और यूनेस्को की सूची में शामिल पांच शहरों ने इस आयोजन के लिए जाजपुर जिला प्रशासन के साथ साझेदारी की है।

नवीन पटनायक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिल्प शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह ओडिशा के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है।

नवीन पटनायक ने कहा, ‘‘ जाजपुर ओडिशा की प्राचीन राजधानी थी। धार्मिक पर्यटन, शहरी पर्यटन और बौद्ध पर्यटन की अपनी मौजूदा संपत्तियों के साथ इसमें एक प्रमुख पर्यटन केंद्र बनने की क्षमता है। जाजपुर की सांस्कृतिक विरासत इसके जीवंत कला रूपों में परिलक्षित होती है। ’’

उन्होंने कहा कि राज्य पर्यटन, हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए तंत्र विकसित कर रहा है।

दक्षिण एशियाई देशों के लिए यूनेस्को संस्कृति केंद्र के प्रमुख जूनी हान ने स्थानीय कला, कलाकारों और कारीगरों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।

इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अदाकारा दीया मिर्जा भी मौजूद रहीं।

भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments