scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशकचरे में पड़ा मिला राष्ट्रीय ध्वज और तरक्षक बल का झंडा

कचरे में पड़ा मिला राष्ट्रीय ध्वज और तरक्षक बल का झंडा

Text Size:

कोच्चि, 13 जुलाई (भाषा) केरल के एर्नाकुलम में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज और तटरक्षक बल का ध्वज कचरे में पड़ा मिला है जिसके बाद पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है।

कोच्चि पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि सेना के एक पूर्व कर्मी ने घटना की सूचना दी और वे तत्काल मौके पर पहुंचे और राष्ट्रीय ध्वज को उचित सलामी दी तथा एर्नाकुलम में इरूमपनम श्मशान घाट के पास से खुले मैदान से तिरंगे तथा तटरक्षक बल के झंडे को हटा दिया।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच करने के लिए एक विशेष दस्ते को गठित किया गया है और कोच्चि नौसेना अड्डे और तटरक्षक बल से जानकारी मांगी गई है।

राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण कानून के तहत राष्ट्रीय ध्वज का किसी भी तरह से अनादर करना दंडनीय अपराध है और इसके लिए तीन साल तक की सज़ा या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

भाषा नोमान नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments