scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशराष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने कुछ ट्रेन के कीरतपुर साहिब में ठहरने की अनुमति देने का अनुरोध किया

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने कुछ ट्रेन के कीरतपुर साहिब में ठहरने की अनुमति देने का अनुरोध किया

Text Size:

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) के प्रमुख इकबाल सिंह लालपुरा ने रेलवे से सिख तीर्थयात्रियों के लाभ के लिए कीरतपुर साहिब में कुछ ट्रेनों के ठहरने की अनुमति देने का आग्रह किया है।

आयोग ने एक बयान में कहा कि कीरतपुर साहिब में एक रेलवे स्टेशन है लेकिन कुछ ट्रेन के इस स्टेशन पर नहीं ठहरने के कारण पूर्वी भारत से आने वाले तीर्थयात्रियों को अपने रिश्तेदारों के अवशेषों को विसर्जित करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

बयान में कहा गया कि यह स्थान सिखों के लिए उतना ही पवित्र है, जितना कि हिंदुओं के लिए हरिद्वार या वाराणसी।

बयान में कहा गया, ”रेल मंत्री से अनुरोध किया गया है कि कीरतपुर साहिब से गुजरने वाली सभी ट्रेन को ठहरने का आदेश देकर सिख तीर्थयात्रियों की समस्या का समाधान किया जाए।”

भाषा शफीक उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments