scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशमोदी सरकार के लिए राष्ट्र पहले नहीं आता: सिब्बल

मोदी सरकार के लिए राष्ट्र पहले नहीं आता: सिब्बल

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने शनिवार को दावा किया कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध से भारत सबसे अधिक प्रभावित होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना की कमी है और इस स्थिति में भी उसका सारा ध्यान चुनाव जीतने पर केंद्रित है।

सिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संकट आने पर ‘टीम इंडिया’ की याद आती है, लेकिन वे संसद सत्र या अन्य समय में इसके बारे में नहीं सोचते।

वरिष्ठ अधिवक्ता ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आज सुबह मैंने खुद से सवाल पूछा कि अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष के कारण किसे सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है या होने की आशंका है। मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि यह भारत है।’’

उन्होंने कहा कि अगर बड़े देशों को देखें तो रूस के पास विशाल भंडार हैं, जबकि चीन की आयात आवश्यकताओं का केवल 20 प्रतिशत ही होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर आता है, इसके उलट भारत 88.6 तेल का आयात करता है।

भाषा हक राखी धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments