scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअसम की हिमंत सरकार में मंत्री नंदिता गरलोसा कांग्रेस में शामिल हुईं

असम की हिमंत सरकार में मंत्री नंदिता गरलोसा कांग्रेस में शामिल हुईं

Text Size:

गुवाहाटी, 22 मार्च (भाषा)असम की हिमंत विश्व शर्मा सरकार में मंत्री नंदिता गरलोसा रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं।

गरलोसा ने यह कदम आसन्न असम विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट नहीं मिलने के बाद उठाया।

असम कांग्रेस की मीडिया टीम ने हाफलोंग में गरलोसा के पार्टी में शामिल होने की एक तस्वीर साझा की।

तस्वीर में राज्य के खेल और युवा कल्याण मंत्री गरलोसा हाफलोंग से पार्टी टिकट पाने वाले कांग्रेस नेता निर्मल लंगथासा और अन्य लोगों के साथ नजर आ रही हैं।

गरलोसा निवर्तमान विधानसभा में हाफलोंग का प्रतिनिधित्व करती हैं। भाजपा ने इस बार इस सीट से रुपाली लांगथासा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने रविवार को हाफलोंग स्थित गारलोसा के घर गए। हालांकि, शर्मा और गरलोसा ने बैठक के नतीजों को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा जबकि नतीजे चार मई को आएंगे।

भाषा धीरज रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments